September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

होटल में बॉयफ्रेंड संग मिली पत्नी , पति के पहुंचते ही सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

वॉयस ऑफ पानीपत (मोनी कुमारी ) – मामला फरीदाबाद के सराय मार्केट स्थित एक होटल का है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को उसके कथित बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पति को पहले से पत्नी पर शक था। आरोप है कि उसने घर से पत्नी का पीछा किया और अपनी मां व भाभी के साथ होटल पहुंच गया। वहां दोनों को एक कमरे में पकड़ लिया गया। इसके बाद मां और भाभी महिला को कमरे से बाहर लेकर आईं। इस दौरान महिला रोते हुए पति से लिपट गई। आरोप है कि इसी बीच मां और भाभी ने उसका मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, कथित बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गया। महिला अपना मोबाइल वापस देने की गुहार लगाती रही।

मारपीट करते हुए महिलाओं की तस्वीर

होटल के बाहर आने के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और हंगामा चलता रहा। देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत नहीं दी गई है। इसी वजह से पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पिछले 35 दिनों में डेंगू के 108 मरीज, अब संख्या हुई इतनी

Voice of Panipat

Panipat:- दशहरे को लेकर रूट किए डायवर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर     

Voice of Panipat

ब्लैक फंगस से पानीपत में पहली मौत, अबतक 23 केस आ चुके है सामने

Voice of Panipat