28.7 C
Panipat
September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

PM मोदी का हरियाणा दौरा: हाइड्रोजन ट्रेन समेत करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन!

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 17 जुलाई को हरियाणा को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। वहीं, कुरुक्षेत्र में ₹617 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस दौरान ₹447 करोड़ की लागत से तैयार प्रदेश के पहले लगभग 6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी उद्घाटन किया गया।इसके अलावा, दिल्ली–जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर ₹170 करोड़ की लागत से बनने वाले सिख म्यूजियम का भी वर्चुअल शिलान्यास किया गया।

म्यूजियम की खासियतें–

  • म्यूजियम में सिख इतिहास को डिजिटल और इंटरैक्टिव तकनीक के माध्यम से पर्यटकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
  • आधुनिक इंटरैक्टिव गैलरियां विकसित की जाएंगी।
  • ऑडियो-वीडियो शो की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • परिसर में 15 मीटर ऊंचा धातु का घूमता हुआ खंडा साहिब स्थापित किया जाएगा।
  • सिख इतिहास पर शोध के लिए एक रिसर्च सेंटर बनाया जाएगा।
  • इसके अलावा लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, ओपन-एयर थिएटर और म्यूजिकल फाउंटेन जैसी आकर्षक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

प्रदेश सरकार का कहना है कि इन विकास परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में आधुनिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा दौरे के दौरान इन सभी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भव्य बिश्नोई और IAS परी का रिश्ता हुआ तय, दोनो बेटो की शादी होगी इसी साल, कुलदीप ने जारी किया वीडियो

Voice of Panipat

PANIPAT में प्रवासी महिलाओं के साथ गैंगरेप, हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाया

Voice of Panipat

तेज रफ्तार का कहर- ऑडी कार ने लोगों को रौंदा, 1 की मौत, अन्य घायल, केस दर्ज

Voice of Panipat