वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला ) – पानीपत जिले के गांव महावटी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया जहां चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारी में रखे लाखों रुपये के साथ-साथ सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था,बताया जा रहा है की महिला अपने काम पर गई हुई थी, जबकि बच्चे स्कूल गए हुए थे। घटना की शिकायत पीड़िता ने हलदाना पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है। पीड़िता ज्योति रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पट्टी कल्याणा स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) केंद्र में काम करती हैं। 16 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे वह रोज की तरह ड्यूटी पर चली गई थीं। उनके जाने के कुछ देर बाद उनका बेटा भी घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर स्कूल चला गया। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोर ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवर चोरी कर मौके से फरार हो गए। स्कूल की छूट्टी के बाद जब बच्चे घर पहुंचे तब उन्होने देखा की घर के मेन्न गेट का ताला टूटा हुआ देखकर घबरा गए उन्होने अंदर जाकर देखा तो घर के दोनों दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे चोरी की आशंका होने पर बच्चों ने तुरंत अपनी मां को पुरी जानकारी दी ।

CCTV में कैद हुए चोर की तस्वीर
पीड़िता के अनुसार चोर लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण अपने साथ ले गए। चोरी हुए सामान में सोने का मंगलसूत्र, झुमके, नथ, बालियां, टीका, ओम का पेंडेंट और एक महिला व एक पुरुष की अंगूठी शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की पाजेब, तागड़ी (कंदोरा), हथफूल, दो जोड़ी बिछुए और चांदी का फैंसी सेट भी चोरी हो गया। घटना के बाद ज्योति रानी ने हलदाना पुलिस चौकी में शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

