27.7 C
Panipat
July 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVEINTERNATIONALLatest NewsTechnology

हरियाणा में चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ! खासियत जान हो जाएंगे हैरान…

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – हरियाणा में जींद से सोनीपत के बीच ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक बड़ा तोहफा दिया है। इसके चलते 17 जुलाई 2026 से “हरित परिवहन मिशन” के अंतर्गत हरियाणा में देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन यात्रियों की सेवा में चलने वाली है।

बताया जा रहा है कि 17 जुलाई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (74010) का उद्घाटन करेंगे और इसको रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। जिसके बाद ये स्पेशल ट्रेन जींद से सोनीपत तक 89 km का सफर तय करते हुए हफ्ते के 6 दिन चलेगी। सुबह 7:40 पर जींद से चलकर दो घंटे में 9:40 तक सोनीपत पहुंचेगी और वापसी के लिए 10:40 पर सोनीपत से चलकर 1:00 बजे वापस जींद पहुंचेगी। इसके बीच में ये ट्रेन कई स्टेशन पर रुकेगी। आपको बता दें कि ये ट्रेन चेन्नई में (ICF) इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा बनाई गई है। बड़ी बात है कि हाईड्रोजन ट्रेन चलाने वाला भारत विश्न का पांचवा देश होगा।

हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत–

  • 2600 से ज्यादा यात्रियों के आने की क्षमता
  • 75 km प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ेगी
  • मामूली ट्रेन जैसा ही होगा किराया
  • हाइड्रोजन ट्रेन प्रदूषण मुक्त है।

फिलहाल भारत सरकार ने देश की प्रगति के लिए ऐसी ही और 35 हाइड्रोजन ट्रेन हेरिटेज साइट्स पर जल्द ही संचालित करने का निर्णय लिया है। ये हाइड्रोजन ट्रेन पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है और इससे केवल भाप और गर्मी निकलती है। इसलिए सरकार की कोशिश पूरे देश में हाइड्रोजन ट्रेन लाने की है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

डीजे कांवड़ का हरियाणा सीमा से यूपी में नहीं होगा प्रवेश, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बनाई विशेष व्यवस्था

Voice of Panipat

PANIPAT:- श्याम बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी, 9 तारीख से लगने जा रहा फाल्गुन मेला

Voice of Panipat

घर मे घुसकर मारपीट व झपटमारी के मामले मे तीन आरोपित काबू

Voice of Panipat

Leave a Comment