25 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में जबरन वसूली रोकने के लिए पुलिस का विशेष अभियान, प्रमुख लोगों के मोबाइल में डाउनलोड कराया जा रहा ‘अभेद्द ऐप’

वॉयस ऑफ पानीपत ( हमांशी चावला ) – पानीपत जिले में बढ़ती जबरन वसूली की घटनाओं पर रोक लगाने और संभावित पीड़ितों को समय रहते सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत थाना पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख कारोबारियों, उद्योगपतियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य प्रभावशाली लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों पर जाकर उनके मोबाइल फोन में ‘पानीपत में जबरन वसूली रोकने के लिए पुलिस का विशेष अभियान, प्रमुख लोगों के मोबाइल में डाउनलोड कराया जा रहा ‘अभेद्द ऐप’ डाउनलोड करा रही है। साथ ही उन्हें ऐप के उपयोग और आपातकालीन स्थिति में इसके माध्यम से पुलिस तक तुरंत सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया भी समझाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक जिले में करीब 300 लोगों के मोबाइल फोन में यह ऐप इंस्टॉल किया जा चुका है। इनमें से लगभग 250 लोगों ने बताया कि उन्हें अब तक जबरन वसूली या धमकी से संबंधित कोई कॉल प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस का उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि संभावित निशाने पर रहने वाले लोगों को पहले से सुरक्षा प्रदान करना और अपराध होने से पहले ही उसे रोकना है। पुलिस का मानना है कि पिछले कुछ समय में व्यापारियों और अन्य लोगों से जबरन वसूली के मामलों में बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ाई है। इसी को देखते हुए अपराध होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय अपराध की रोकथाम पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करें और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव संबंधी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराएं।

अधिकारियों द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति का फोन आए या कोई धमकी मिले, तो घबराने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। ‘अभय ऐप’ के माध्यम से वे अपनी लाइव लोकेशन और अन्य आवश्यक जानकारी तुरंत पुलिस तक पहुंचा सकते हैं, जिससे पुलिस बिना देरी के आवश्यक कार्रवाई कर सके।

पुलिस का कहना है कि यह ऐप केवल आपातकालीन परिस्थितियों में ही उपयोगी नहीं है, बल्कि नागरिकों और पुलिस के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम भी है। इसके जरिए सुरक्षा से संबंधित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका लाभ आम नागरिक भी उठा सकते हैं। जिला पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में अधिक से अधिक लोगों के मोबाइल फोन में ‘अभय ऐप’ डाउनलोड कराया जाएगा, ताकि नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत:- नशे की लत ने बनाया ट्रैक्टर ट्राली चोर, हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat

ये एप किया है डाउनलोड तो हो जाइए सावधान, इन राज्‍यों से चल रहा फ्राड का खेल

Voice of Panipat

चौटाला परिवार एक होने के करीब, बसपा ने दिया झटका, तोड़ा गठबंधन

Voice of Panipat