30.7 C
Panipat
August 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

हरियाणा के 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 दिन में सामान्य से 33% कम बरसा

वॉयस ऑफ पानीपत(मोनी कुमारी) – हरियाणा में मानसून की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बताई गई है। हरियाणा में सामान्य के मुकाबले 33 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कई इलाकों में बादल अभी तक छाए हुए हैं। सिरसा जिले में अभी तक कोई बारिश नहीं हुई है।साथ ही बारिश और बादलों की वजह से पूरे हरियाणा में तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है।

बारिश से गलियो में भरा पानी

कम बारिश की वजह से खेतों और फसलों में कम बढ़त दिखाई देने लगी है। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा के जिलों के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार पानीपत, सोनीपत, पलवल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, नूंह और चरखी दादरी सहित 18 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो धान, बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई को फायदा मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। 26 जून से 2 जुलाई के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 11.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि 4 और 5 जुलाई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना बताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

अन्य शहरों में अंबाला में 34.5 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 33 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 32.8 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 30.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:- चंद रुपयों के लिए माता- पिता ने बेचा दुधमुंही बच्ची को, ऐसे खुली पोल

Voice of Panipat

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर हुडदंग बाजी करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाही

Voice of Panipat

OMG 2 में इस लुक में नजर आए अक्षय कुमार, इस दीन फिल्म का टीजर हो सकता है रिलीज

Voice of Panipat