28.4 C
Panipat
October 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsIndia-PoliticsLatest NewsPolitics

17 जुलाई को पीएम मोदी कर सकते है चंडीगढ़ दौरा, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां !

वॉयस ऑफ पानीपत  ( आयुषी त्यागी ) – आगामी 17 जुलाई 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसे देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन पहले से ही सतर्क हो चुका है और प्रधानमंत्री के सुगम आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि, यह दौरा तभी तय माना जाएगा जब प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से अंतिम मंजूरी मिल जाएगी। यदि प्रधानमंत्री चंडीगढ़ आते हैं, तो उनका सार्वजनिक कार्यक्रम सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे का मुख्य उद्देश्य शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और उन्हें हरी झंडी दिखाना है।

पंजाब यूनिवर्सटी में होगा कार्यक्रम

यें रहेंगी दो बड़ी परियोजनाएं –

  • स्वास्थ्य क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ: प्रधानमंत्री चंडीगढ़ में दो प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन कर सकते हैं। इनमें एडवांस न्यूरोसाइंस सेंटर और मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर शामिल हैं। इन केंद्रों के शुरू होने से हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मरीजों को लाभ मिलेगा तथा उन्हें एक ही छत के नीचे विभिन्न बीमारियों के उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
  • पंजाब यूनिवर्सिटी को मिलेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में 2,400 लोगों की क्षमता वाले एक भव्य ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन किया जाएगा। यह ऑडिटोरियम भविष्य में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य बड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उपयोगी साबित होगा।

फिलहाल, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सभी परियोजनाओं का प्रस्ताव और जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दी गई है। साथ ही, संभावित दौरे को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही चंडीगढ़ पहुंचकर इन विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT- चोरी की Bike सहित युवक गिरफ्तार, नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की थी बाइक

Voice of Panipat

पत्नी ने पति को पकड़ा दूसरी महिला के साथ, उसके बाद पढ़िए क्या हुआ

Voice of Panipat

Haryana में 2 IAS और 1 HCS अफसर की जिम्मेदारी बदली  

Voice of Panipat