वॉयस ऑफ पानीपत(मोनी कुमारी) – हरियाणा के भिवानी जिले से करोड़ों रुपये की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कारोबारी ने आरोप लगाया है कि एक फर्जी बाबा ने और उसके साथियों ने मिलकर लोगों को अपने झांसे में फंसाकर करोड़ों रुपये हड़प लिए। साथ ही नगदी, सोना और चांदी भी हड़प ली। बाबा ने दावा किया था कि हवन के बाद पीड़ित को 4700 करोड़ रुपये की संपत्ति मिलेगी जो कि उन्हे नही दिए गए।
पीड़ित भिवानी के चिड़ियाघर रोड़ क्षेत्र का रहने वाला है। जून 2025 में उसकी मुलाकात बिहार के एक फर्जी बाबा से हुई। बाबा ने खुद को धार्मिक व्यक्ति बताते हुए धीरे-धीरे पीड़ित का विश्वास जीत लिया। कुछ समय बाद उसने कारोबारी को देहरादून स्थित एक कथित बाबा के आश्रम में ले जाकर मुलाकात करवाई।

5 करोड़ रूपये की ठगी का लगा आरोप (AI GENERATED)
मुलाकात के दौरान बाबा ने उसे झांसा देते हुए कहा कि “तुम्हें सात साल पहले आना था तो उसका और भला हो सकता था ।” फर्जी बाबा ने दावा किया कि बड़े अफसर और मंत्री उसकी मदद लेते हैं। इसके बाद आरोपी बाबा ने पीड़ित को हिप्नोटाइज किया और अपने हाथों से 500-500 रुपये के नोट निकालकर दिखाए, जिनकी कुल राशि करीब 2 लाख रुपये बताई गई।हर बार हवन सामग्री,विदेशी जड़ी -बूटी और पूजा के नाम पर लाखों रुपये लिए गए। धीरे-धीरे रकम 5 करोड़ के पार पंहुच गई। कई महीने बीत जाने के बाद ना तो 4700 करोड़ मिले और न ही हवन पूरा हुआ, तभी पीड़ित को शक हुआ। पीड़ित ने आरोपी के बारे मे पता लगाया,और पता चला कि बाबा पहले भी इसी तरह कई लोगों को ठगता था। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस कोअपने साथ हुई घटना के बारे में सब कुछ बताया।
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं और फर्जी बाबा को पकड़ने की कोशिश जारी हैं।
TEAM VOICE OF PANIPAT

