वॉइस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल)

1000 टन धान गायब
रॉइस मिल में हजार टन धान के घोटाले का खुलासा हुआ है। हरियाणा के करनाल में SIT ने यूनाइटेड फूड रॉइस मिल के मालिक नसीब सिंह को छापेमारी मे हजार टन धान गायब करने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सरकारी कागज़ो मे गोदाम पूरी तरह भरा हुआ दर्ज था । परंतु खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जब रॉइस मिल के स्टॉक की जांच की तो इस मिल मे दस्तावेजो के मुताबिक स्टॉक गायब मिला । जिसकी कीमत करीब 2.61 करोड़ है।
मामले की पूरी कार्रवाहीः
DFSC अनिल की शिकायत पर रॉइस मिल की कार्यवाही हुई जिसके बाद SIT ने मिल के मालिक नसीब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी महिला बिजनेस पार्टनर संतोष रानी के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि यह फर्जी गेट पास और एंट्री के जरिए यह इतना बड़ा गबन बिना विभागियो अधिकारियो के संभव नही है। रिमांड के दौरान इस पूरे नेटवर्क के खुलासे का अनुमान लगाया जा रहा है। और इस मामले के बाद हरियाणा सरकार ने करनाल और अन्य मिलों मे भी SIT की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
TEAM VOICE OF PANIPAT

