September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat Crime

PANIPAT-पत्नी की डिलीवरी के बाद नही रहा नवजात , पिता ने उठाया बड़ा कदम

वॉयस ऑफ पानीपत (जिया)- आपको बता दे की पानीपत में एक महिला की डिलीवरि के दौरान नवजात की मौत होने से,पिता को मानसिक तनाव हो गया था….. जिसके कारण उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस  मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

हालांकि राजन गांव निवासी 21 वर्ष का था 9 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी, उसकी पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी…. 3 दिन पहले ही बच्चे की मौत के कारण राजन मानसिक तनाव में चल रहा था….रिश्तेदारो के बार-बार समझाने से भी वो नही समझ रहा था…. शनिवार देर रात को राजन ने अपने ही कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,जब सुबह परिजनों ने उसे फांसी पर लटका हुआ देखा तो वे चिल्लाए…तब शोर शराबा सुनकर आस- पास के लोग वहां पर पहुंचे और मामले की जानकारी सनौली थाना को दी।  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में कल से खुलेगी नाई और ब्यूटी पार्लर की दुकानें, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

HARYANA:- ट्राईसिटी मेट्रो नेटवर्क की लंबाई 4KM बढ़ी, अब ISBT-जीरकपुर से जुड़ेगा पंचकूला

Voice of Panipat

PANIPAT पुलिस की बड़ी कामयाबी, 3 घंटे मे ढूंढ निकाले एक ही परिवार के गुमशुदा 4 बच्चो को

Voice of Panipat