March 12, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

रवि किरण ने संभाला करनाल मण्डल का कार्यभार


करनाल: 24 अप्रैल 2025, डॉ० एम. रवि किरण (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, करनाल मडंल, करनाल ने आज सुबह कार्यभार सम्भाल लिया है। डॉ० एम. रवि किरण, 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़, पुलिस अधीक्षक अंबाला, पुलिस अधीक्षक रेलवे हरियाणा, पुलिस अधीक्षक पलवल, आईजीपी एसीबी हरियाणा, आईजीपी/एडीजीपी साउथ रेंज, एडीजीपी-जेल हरियाणा, एडीजीपी हिसार रेंज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनकी प्रभावी कार्यशैली एवं अनुभव को देखते हुए सरकार ने इन्हे करनाल मण्डल, करनाल का कार्यभार सौंपा है। एडीजीपी करनाल रेंज का कार्यभार संभालने उपरांत संदेश देते हुए बतलाया कि करनाल मण्डल, करनाल में उनकी निम्नलिखित प्राथमिकताएं रहेगी

  1. करनाल मंडल मे कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के साथ-साथ सुरक्षा व सौहार्द का वातावरण बनाया जाएगा।
  2. योजनाबद्ध व प्रभावी तरीके से करनाल मंडल मे ड्रग की समस्या पर अंकुश लगाना तथा नशा तस्करों एवं अवैध हथियार तस्करों की धरपकड़ करना।
  3. हरियाणा प्रदेश में चलाए जा रहे ड्रग फ्री अभियान को स्वास्थ्य व अन्य विभाग के साथ मिलकर अधिक कारगर एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना।
  4. महिला विरुद्ध अपराधों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाना।
  5. साइबर क्राइम एवं संगठित हिंसक व जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जाकर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
  6. करनाल रेंज के जिला करनाल एवं पानीपत की यू०पी० राज्य तथा जिला कैथल की पंजाब राज्य के साथ सीमा लगती है। अपराधों को रोकने के लिए बॉर्डर एरिया पर प्रभावी नाकाबंदी एवं चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।
  7. करनाल रेंज से गुजरने वाले नेशनल हाइवेज़ एवं भीड़भाड़ वाले शहरी क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन पर फोकस रखा जाएगा। इसके साथ साथ ट्रिपल राइडर, बिना हेलमेट एवं बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर भी अंकुश लगाया जायेगा।
  8. लम्बित मामलो/शिकायतों का शीघ्रता से निपटारा कर आमजन की शिकायतें सुनकर उन्हें पूर्णतः न्याय दिलाया जायेगा।
  9. पुलिस कार्यालयो, थाना/चौकी के कार्य के निस्तारण मे समयबद्धता एवं पारदर्शिता लाई जायेगी
  10. इसके साथ-साथ पुलिस कर्मचारियों के वेलफेयर के संबंध में उनकी प्रत्येक समस्या को ध्यान में रख कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास रहेगा। उन्होंने पदभार संभालते ही भ्रष्टाचार पर अपनी जीरो टॉलरेंस नीति बारे स्पष्ट संदेश दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Panipat के इसराना मे व्यक्ति ने कनपटी पर गो*ली मारकर दे दी जान, सु*साइड नोट बरामद

Voice of Panipat

HARYANA: BJP को एक और बड़ा झटका, चेयरमैन रमेश बेटरीवाल ने छोड़ी पार्टी, बोले-तत्काल प्रभाव से स्वीकार करे इस्तीफा

Voice of Panipat

51 साल के हुए राहुल गांधी, ‘सेवा दिवस’ के रूप में जन्मदिन मना रही है कांग्रेस

Voice of Panipat