33.5 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में 4 थानों के SHO एक साथ हुए SUSPEND, जानिए वजह

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा रेवाड़ी जिले में ज्वेलर्स लूट कांड में लापरवाही बरतने पर एक साथ 4 पुलिस थानों के SHO सस्पेंड कर दिए गए.. इसमें बावल थाना प्रभारी इस्पेंक्टर लाजपत, सीटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश चंद और रोहड़ाई थाना प्रभारी भगवत प्रसाद शामिल हैं..

दरअसल 11 नवंबर की सुबह करीब पौने 12 बजे रेवाड़ी के बावल कस्बा स्थित कटला बाजार में कोमल ज्वेलर्स पर 3 हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था.. बदमाशों ने 50 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी के अलावा 30 हजार रुपए कैश लूट लिया था.. बदमाशों ने 2 राउंड गोलियां भी चलाई थी, जिसमें एक गोली शोरूम मालिक प्रीतम सोनी के बेटे हरेंद्र को लग गई थी.. लूट की वारदात के बाद बदमाश आसानी से फरार होने में कामयाब हो गए थे..

बता दें कि SP गौरव राजपुरोहित ने चारों के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। इसकी जांच DSP हेडक्वार्टर करेंगे.. सस्पेंड करने से पहले चारों को इस मामले में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन रोहड़ाई थाना प्रभारी भगवत प्रसाद को छोड़कर तीनों थानों के SHO ने जवाब ही नहीं दिया.. वहीं इंस्पेक्टर भगवत प्रसाद की ओर से दिया गया जवाब असंतोषजनक पाया गया.. सस्पेंड करने के बाद चारों इंस्पेक्टर का मुख्यालय पुलिस लाइन रेवाड़ी रहेगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में पक्के होंगे कच्चे कर्मचारी, CM सैनी कैबिनेट मीटिंग में लेगे फैसला

Voice of Panipat

EPFO New Rule: वेबसाइट से हटेगी UAN सुविधा अब UMANG ऐप से होगा काम..

Voice of Panipat

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

Sahab Ram