34.2 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- संदिग्ध हालात में युवती लापता, परिजनों ने 2 युवक पर लगाए अपहरण के आरोप

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के करनाल जिले के असंध थाना क्षेत्र के पास से नाबालिग लड़की संदिग्ध हालात में लापता हो गई.. लड़की के परिजनों ने दो युवकों पर नाबालिग के अपहरण के आरोप लगाए है.. नाबालिग घर से सोने के आभूषण और नकदी लेकर गई है..पीड़ित परिवार ने आसपास तलाश करने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है..

पीड़ित के परिजनों ने शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को दो आरोपियों ने 30 अगस्त को दोपहर एक बजे घर से भगा लिया.. लड़की के पास 5 हजार रुपए, दो जोड़ी सोने की बाली, स्कूल प्रमाण पत्र और आधार कार्ड भी थे.. आरोपी पहले से ही पीड़ित की बेटी को जानते थे और एक सप्ताह पूर्व गीता पार्क में मुलाकात कर चुके थे..

शिकायतकर्ता ने कहा कि आरोपी के द्वारा लड़की के अपहरण की सूचना प्राप्त करने के बाद उन्होंने आरोपी के संपर्क नंबर पर फोन किया.. जहां आरोपी ने कई महीनों पूर्व लड़की से बातचीत का दावा किया.. शिकायतकर्ता ने असंध थाना पुलिस से प्रार्थना की है कि कानूनी कार्रवाई करके उनकी बेटी को आरोपी के कब्जे से छुड़वाया जाए.. पुलिस ने शिकायत प्राप्त करने के बाद मामला दर्ज किया है.. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

तीसरे हफ्ते आई कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

Voice of Panipat

सर्दियो में रहना चाहते है फिट, तो खांए ये फल

Voice of Panipat

HARYANA के CM नायब सैनी ने ACB की घटाई शक्तियां, अब सीधे लोकायुक्त को नहीं भेजेगी रिपोर्ट

Voice of Panipat