Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पुलिस ने घूस में मांगे 5 किलों आलू, फरियादी बोला- साहब गरीब हूं 2 किलों ले लो, पढ़िए पूरा मामला

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- यूपी के कन्नौजी में रिश्वत खोरी का एक अजीब गरीब मामला सामने आया है.. अपने अभी तब रिश्वत में रूपये मांगने की बात सुनी होगी.. लेकिन कन्नौज में रिश्वत लेने का स्टाइल थोड़ा कैजुअल नजर आ रहा है.. यहां रिश्वत में सब्जियों कि डिमाड होने लगी है.. दरअसल, यहां पर एक चौकी प्रभारी ने पैसे नहीं बल्कि किसान से 5 किलो आलू रिश्वत में मांगा.. जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.. जिसके बाद एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है..

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला चपुन्ना भावलपूर पुलिस चौकी है.. जहां  तैनात प्रभारी एसआई रामकृपाल का एक ऑडियो सामने आया है.. जिसमें वह किसान से बात करते हुए काम के बदले 5 किलो आलू की डिमांड करते सुने गए.. हालांकि, किसान ने 2 किलो आलू देने की बात कही.. फिर क्या था चौकी प्रभारी उसके ऊपर बिफर पड़े और 3 किलो आलू देने की डिमांड रखी.. जिस पर किसान ने रजामंदी जाहिर की.. हालांकि, बाद में किसान 2 किलो आलू ही देने के लिए तैयार हुआ.. ऑडियो जैसे ही वायरल हुआ एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.. मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है.. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई करने की बात एसपी ने कही है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कुन्नूर में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 4 की हुई मौत अन्य घायल

Voice of Panipat

हरियाणा के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, इतने बजे लगेगा स्कूल

Voice of Panipat

दर्दनाक हादसा- कार व ट्रक की आपस में भीषण टक्कर, 11वीं कक्षा के 1 छात्र की मौत, एक घायल

Voice of Panipat