33.8 C
Panipat
May 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

इस राज्य में महंगा हुआ पेट्रोल- डीजल

वायस ऑफ पानीपत(सोनम गुप्ता):- आम लोगों को झटका लगने वाला है.. बाइक और कार की पेट्रोल डीजल से टंकी फुल करवाने में ज्यादा पैसे खर्च करने होगे.. दरअसल कर्नाटक मे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 3 रुपये और 3.05 रुपये की बढ़ोतरी होने की संभावना है.. दरअसल राज्य सरकार ने 15 जून को पेट्रोल और डीजल पर सेल्स टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.. राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल पर कर्नाटक बिक्री कर’ (KST) 25.92 प्रतिशत से बढ़ाकर 29.84 प्रतिशत और डीजल पर 14.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.4 प्रतिशत कर दिया गया है,, वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह दरें तत्काल प्रभाव से लागू होगी..

 *3 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल और डिजल*

पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.85 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी, जबकि डीजल की कीमत बढ़कर 88.93 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। बेंगलुरु में पेट्रोल फिलहाल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। आखिरी संशोधन नवंबर 2021 में हुआ था, जब पिछली भाजपा राज्य सरकार ने कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को उबारने में मदद के लिए पेट्रोल की कीमतों में 13.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 19.40 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में 174 पदों पर निकली HCS की भर्ती

Voice of Panipat

हरियाणा के सीएम ने कहा- खाने-पीने की चीजों की कमी नहीं, चिंता न करें

Voice of Panipat

विधानसभा परिसर पर पत्रकारों के बैन को तुरंत वापस ले सरकार-डा सुशील गुप्ता सांसद

Voice of Panipat