August 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsIndia-PoliticsPanipatPANIPAT NEWSPanipat Politics

PM मोदी ने राष्ट्रपति को सौपा इस्तीफा

पीएम मोदी ने आज (बुधवार) दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया है.. साथ ही मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की.. इससे पहले मोदी मंत्रिमंडल की सुबह 11.30 बजे आखिरी बैठक हुई.. इसमें सरकार ने तीसरी बार जीत को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया.. बैठक में 17 वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश हुई.. इसके बाद मोदी राष्ट्रपति भवन गए और अपना इस्तीफा सौंपा..

मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते है NDA के सभी सासंदों से एकजुटता के लिए साइन करवा लिया गया है.. जयदू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी..

लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिलीं हैं.. यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीट कम हैं.. हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया.. चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं.. इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- इनेलो को लगा बड़ा झटका, विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नरेन्द्रनाथ शर्मा ने छोड़ी पार्टी

Voice of Panipat

हरियाणा में फिर बढ़ा लॉकडाउन,कोरोना लॉकडाउन को लेकर नई गाइडलाइन जारी

Voice of Panipat

20 रुपये देकर मम्मी को ले गए अंकल, 2 बच्चों ने बताई माँ की प्रेम कहानी

Voice of Panipat