Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- बाइक पर सवार होकर जा रहा था कबड्डी खिलाड़ी, सामने से आई तेज रफ्तार ट्राले, हो गई…

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के करनाल गांव तरावड़ी में ट्राले ने बाइक सवार कबड्डी खिलाड़ी को कुचल दिया.. जिससे उसकी मौत हो गई.. खिलाड़ी अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर सौंकड़ा से तरावड़ी की तरफ जा रहा था.. घटना की सूचना आस पास के लोगो ने तरावड़ी थाना पुलिस को दी..  मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों सौंप दिया है.. पुलिस मामले की जांच कर रही है..

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के दोस्त ने बताया कि वह अपने दोस्त सुरेश कुमार के साथ सौंकड़ा से तरावड़ी जा रहा था.. दोस्त ने बताया कि सामने से पहले एक अज्ञात बाइक वाहन ने सामने से टक्कर मारी.. जिससे   उसका साथी सड़क पर जा गिरे.. इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्राले ने सुरेश को कुचल दिया.. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.. जबकि उसका साथी घायल हो गया.. हादसा इतना दर्दनाक था कि सुरेश का शरीर बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया.. फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर रक्त को पानी से साफ किया.. दोस्त ने बताया सुरेश कबड्डी खिलाड़ी था… सुरेश के तीन बच्चे है.. जिसमें एक लड़की और 2 लड़के है.. सुरेश की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.. वही पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- CM नायब सिंह सैनी आज करनाल में ,75वें वन महोत्सव पर करेंगे ऑक्सीजन पार्क का उध्दघाटन

Voice of Panipat

किसी वरदान से कम नहीं है सेब का जूस, तो पढ़िए इसके फायदे के बारे में

Voice of Panipat

चौटाला परिवार में एकजुटता पर अभय चौटाला ने लगाया विराम, कही ये बात

Voice of Panipat