September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में दहेज के लिया महिला को किया गया प्रताड़ित, जेठ पर छेड़छाड़ के आरोप, FIR दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत की रहने वाली महिला पर जिंद स्थित उसकी ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया.. आरोप है कि नशे का आदी पति उससे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है.. जेठ उसके साथ छेड़छाड़ करता है.. सास हमेशा कम दहेज लाने का ताना देकर मारपीट करती है.. पंचायत में माफी मांगने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए.. घर ले जाकर उसके साथ फिर वहीं सलूक किया जाता है.. महिला को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया.. मामले की शिकायत महिला ने पुलिस को दी… पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है..

पानीपत में सेक्टर 19 थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पानीपत के एक गांव की रहने वाली है.. उसकी शादी 2019 में नरवाना, जिला जींद के एक व्यक्ति के साथ हुई थी.. शादी के बाद उसे 2 बेटे पैदा हुए..  महिला ने बताया शादी के बाद से ही ससुराल में पति, सास, जेठ दहेज कम लाने का ताना देते थे.. बात-बात पर मारपीट करते थे.. पति शराब का आदी है.. वह देर रात नशे की हालत में घर पर आता है और उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से संबंध बनाता है.. महिला ऐसा करने से रोकती है  तो पति उसके साथ खूब मारपीट करता है.. महिला ने बताया जेठ उस पर गलत नीयत रखता है अकेला पा कर उसे छेड़छाड़ करता है.. सास और पति इस बात में जेठ का साथ देते हैं.. कहते है कि अगर यहां रहना है तो ये सब सहन करना होगा.. तीनों उसे कई कई दिनों तक खाना नहीं देते है.. इस बारे में कई बार पंचायत भी हुई.. आरोपी पंचायती तौर पर माफी मांग कर उसे घर ले जाते थे और उसके साथ फिर से वही व्यवहार करते थे.. महिला का कहना है कि उसने 28 दिसंबर 2023 को थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई.. अब आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

समालखा में व्यापारी ह*त्याकांड में 1 लाख का इनाम घोषित

Voice of Panipat

रिलीज हुए ICSI CS दिसंबर एग्जाम एडमिट कार्ड, इस तारीख से शुरू होगी परीक्षा

Voice of Panipat

G20 सम्मेलन के लिए ‘बुलेटप्रूफ’ हुई दिल्ली, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat