August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesPanipatPanipat Crime

PANIPAT:- सिविल अस्पताल में डस्टबिन में मिला 4 महीने का भ्रूण, CCTV खंगाल रही पुलिस

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत जिले में फिर ममता शर्मसार करने का मामला सामने आया है.. पानीपत के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के डस्टबिन में आज एक भ्रूण पड़ा मिला.. मरिज के साथ आए तीमारदारों ने इसे देखा तो इसकी सूचना तुरंत अस्पताल के अधिकारियों व डॉक्टरों को दी.. इससे मौके पर हड़कंप मच गया.. सूचना मिलते ही अस्पताल के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंचे.. जांच-पड़ताल करने के बाद भ्रूण को वहां से उठाया गया.. पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है..

*वाटर कूलर से पानी पिने आए लोगों ने देखा*

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7 बजे उन्हें अस्पताल से सूचना मिली थी.. मौके पर पहुंचे तो वहां कुछ लोग मिले.. जिन्होंने बताया कि उनका एक मरीज भर्ती है.. सुबह वे डस्टबीन के पास लगे वाटर कूलर से पानी पीने आए थे.. उस समय देखा कि डस्टबिन में एक बच्चे जैसा भ्रूण पड़ा हुआ है.. भ्रूण करीब 4 महिने का था.. उसके हाथ-पैर भी बने हुए थे.. अस्पताल कर्मियों ने भ्रूण को डस्टबीन से बाहर निकाला.. इसके बाद उसे एक पट्‌टी में लपेट कर शवगृह में रखवाया.. पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी खंगाल रही है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सोना पहली बार 66 हजार के पार, इस साल 70 हजार तक जा सकता है सोना

Voice of Panipat

पहाड़ों की सैर करना होगा आसान, घंटो का सफर होगा मिनटों में तय, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

Voice of Panipat