Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana PoliticsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

चुनाव से पहले कांग्रेस ने 5 योजनाओं का किया ऐलान

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- लोकसभा चुनाव से पहले आज कांग्रेस ने नारी न्याय गांरटी योजना का वादा किया है… कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह ऐलान सोशल मीडिया पर किया है.. इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर सार एक लाख रुपए देने का भी ऐलान किया है.. साथ ही कहा है कि सरकारी नियुक्तियों में भी महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा…

*कांग्रेस ने 5 योजनाओं का किया ऐलान*

1 अधिकार मैत्री:- इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी..

2 शक्ति का सम्मान:- इस योजना के तहत, आशा वर्कस और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा..

3 महालक्ष्मी गारंटी:- इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी..

4 आधा आबादी पूरा हक:- इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा..

5 सावित्री बाई फुले हॉस्टल:- सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक होस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन होस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा की राजनीति के चौथे लाल बने मनोहर लाल, पढिए खबर.

Voice of Panipat

कार लूटने वाले 4 बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस

Voice of Panipat

HARYANA रोडवेज बसों में कर सकेंगे FREE यात्रा, CM सैनी आज देंगे हैप्पी कार्ड की सौगात

Voice of Panipat