September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

जींद में 142 स्कूल छात्राओं के यौन शोषण का मामला

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के जीद के उचाना के राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल पर लगे 142 छात्राओं के यौन शोषण के आरोप.. इस मामले पर विधानसभा की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने जांच शुरू कर दि हैं.. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आरोपों के बाद इस कमेटी को जांच सौंपी गई थी.. कमेटी ने स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) सुधीर राज्यपाल और पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर से इस केस से जुड़ी रिपोर्ट की मांग कर ली है..

शिक्षा विभाग से प्रिंसिपल के खिलाफ हुई अब तक की शिकायत और कार्य शैली पर रिपोर्ट मांगी गई हैं.. वही डीजीपी आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में कब-कब शिकायत आई और उसे पर कब-कब डीडीआर या एफ‌आईआर की, इस पर जानकारी मांग रही है..साथ‌ ही पुलिस ने पूछा की प्रिंसिपल के खिलाफ कब क्या कार्रवाई की गई है.. विधानसभा में हांगामे के बाद शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है.. इसके अलावा रोहतक से विधायक बीबी बतरा , अंबाला सिटी से विधायक असीम गोयल , जुलाना से विधायक अमरजीत सिंह ढांडा को बतौर सदस्य शामिल किया गया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गृह मंत्री अनिल विज के नाम से झूठा ट्वीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा के सिखों को मिली अपनी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी

Voice of Panipat

दिल्ली मेंं भारत टेक्स में पानीपत का युवा उद्यमी

Voice of Panipat