June 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHealthLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

रोजाना पिंए पपीते के पत्तों का जूस, शुगर और कब्ज से मिलेगा राहत !

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पपीता एक फल होने के साथ –साथ अपने आप में एक संपूर्ण औषधि भी है.. इसका फल हो या फिर पत्तियां सभी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं.. फाइबर युक्त पपीते की पत्तियों का जूस न केवल आपके ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है.. आइए जानते हैं पपीते की पत्तियों के जूस के फायदों के बारे में..

पपीते के पत्तियों के जूस को पीने के फायदे:- इसके जूस का सेवन कुछ ही दिनों में अपना असर दिखा देता है, इसलिए इसका लम्बे समय तक सेवन हमारे शरीर पर अपना दुष्प्रभाव भी दिखाने लगता है, इसलिए इसका सेवन सीमित समय तक ही करना चाहिए.. इसमें हाई लेबल में मौजूद विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-ई और विटामिन-के हमारे शरीर के लिए बहुत तरीकों से फायदेमंद है.

पाचन तंत्र करे मजबूत:- दस दिन तक फाइबर युक्त पपीते के जूस का सुबह खाली पेट सेवन करने से पाचन संबंधी सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं ये आंतों की भी अच्छे से सफाई कर देता है। जिससे पेशेंट के भूख न लगने की समस्या समाप्त हो जाती है और पेशेंट ऊर्जावान महसूस करते हैं।

बालों को जड़ से मजबूत करे:- एंटीऑक्सीडेंट युक्त पपीते की पत्तियों के जूस के सेवन से बाल जड़ से मजबूत हो जाते हैं और इनमें ग्रोथ भी होने लगती है..

सूजन कम सरने में सहायक:- एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पपीते के पत्तियों का जूस पीने से शरीर के किसी भी अंग में होने वाले सूजन कम होने में मदद मिलती है..

मांसपेशियों को मजबूत बनाए:– इसमें मौजूद पोषक तत्वों से हमारे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है..इसलिए पपीते के पत्तियों का जूस सुबह खाली पेट पीना हर तरह से फायदेमंद साबित हो सकता है, लेकिन इसे कम ही मात्रा में पिएं। जरूरत से ज्यादा इस जूस को पीने से सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

किसानों की चेतावनी- सरकार ने पंगा लिया तो बड़ा आंदोलन होगा

Voice of Panipat

नगर परिषद-पालिका की पावर खत्म ! HARYANA सरकार का बड़ा फैसला, 1930 के नियम में ड़ा बदलाव

Voice of Panipat

HARYANA:- CM सैनी का ऐलान, इन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में मिलेगा आरक्षण

Voice of Panipat