August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में मौसम ने ली विदाई, इन जिलों में खूब बरसे बादल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में मौसम बिलकुल बदल चुका है.. प्रदेश से मानसून ने विदाई ले ली है.. इस बार अपने निर्धारित समय से पहले आये मानसून के चलते कई जिलों में झमाझम बरसात हुई वही कई जिलों से इंद्रदेवता नाराज रहे.. आपको बता दें कि जून और जुलाई महीने में प्रदेश के 2-तीन जिलों को छोड़कर मानसून गतिविधियां सामान्य से अधिक रहीं.. लेकिन अगस्त और सितंबर महीने के पहले 15 दिनों तक अल-नीनो के असर के चलते मानसून पर ब्रेक लगा रहा जिससे बरसात नहीं हुई..

बता दें कि 1 जून से 30 सितंबर के दौरान प्रदेश में कुल 421.5 MM बारिश हुई है..यह सामान्य बारिश से दो प्रतिशत कम है.. इस बार प्रदेश के 6 जिले ऐसे रहे जिनसे मानसून रूठा रहा.. इन जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई.. हरियाणा में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है..हवा में नमी से दोपहर के समय तापमान 34 डिग्री के आस-पास और रात में तापमान 21 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है.. बीते दिनों से बारिश ना होने के कारण कुछ क्षेत्रों में गर्मी सता सकती है.. हवा में 30 से 60 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहने और 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा के मध्य हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ISRO साइंटिस्ट की भर्ती 14 जुलाई से होगी शुरू, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

अगर आपका भी Voter ID Card हो गया है गुम, तो ऐसे करें डाउनलोड

Voice of Panipat

बड़ा तोहफा दे दिया हरियाणा सरकार ने, डायलिसिस सहित 4 हेल्थ सर्विसेज में कैशलैस सुविधा मिलेगी, विभाग ने जारी किया ऑर्डर

Voice of Panipat