August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHealthIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

क्या आप भी रात में खाते हैं ये फल, तो हो जाए सावधान

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- फल शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है.. इनमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करते हैं.. ये शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी डेली डाइट में फल शामिल करने की सलाह दी जाती है..कई लोग डिनर करने के बाद फल खाते हैं.. क्या आप जानते हैं, रात में कुछ फल खाने से सेहत संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं..

*आइए जानें, रात में इन फलों को क्यों परहेज करना चाहिए*

संतरा और अंगूर:- ये फल फाइबर और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं.. रात में आप इन फलों को खाते हैं, तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है.. वैसे भी रात में खट्टे फलों को खाने से बचना चाहिए..

केला:- पोषक तत्वों से भरपूर केला सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.. अगर आप इसे रात में खाते हैं, तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.. रात के समय इसे खाने से बॉडी का तापमान बढ़ सकता है और पचने में भी समय लगता है.. जिससे आपको सोने में परेशानी हो सकती है..

चीकू:- चीकू कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है.. इसे खाने से थकान दूर होती है.. यह आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.. अगर आप इस फल को रात में खाते हैं, तो इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है.. चीकू में शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे रात में खाने से परहेज करना चाहिए..

सेब:- सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.. इसमें मौजूद विटामनि और मिनरल्स आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं, लेकिन रात में आपको सेब नहीं खाना चाहिए.. इससे पाचन संबंधी समस्या जैसे एसिडिटी हो सकती है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज से भारत पर  DONALD TRUMP का  50 % टैरिफ लागू, ₹5.4 लाख करोड़ के एक्सपोर्ट पर असर

Voice of Panipat

HARYANA में 25 जनवरी तक पड़ेगी सूखी ठंड

Voice of Panipat

चुनाव से पहले कांग्रेस ने 5 योजनाओं का किया ऐलान

Voice of Panipat