27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत से पकड़ा आरोपी, आरोपी इसलिए बन गया था Bike चोर, पढ़िए जरूर

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पुलिस की एंटी व्हीकल थेप्ट सेल टीम ने बापौली मंडी में एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दलजीत निवासी कामी सोनीपत के रूप में हुई। एंटी व्हीकल थेप्ट सेल टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी दलजीत ने बताया वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी को उसने बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी दलजीत के खिलाफ पहले भी सोनीपत में दो व कुरूक्षेत्र में एक चोरी की वारदात का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी दलजीत के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी दलजीत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक एचएफ डिलक्स बाइक पर बापौली मंडी में घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दलजीत पुत्र राजकुमार निवासी कामी सोनीपत के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 28 अगस्त को बापौली अड्डे पर एक दुकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में रवि शंकर निवासी रायमाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चोरी के हाइवा डम्फरों को बेचने मे मुख्य आरोपित को प्रोडक्सन वारंट पर लाकर CIA-3 ने की पुछताछ

Voice of Panipat

अद्भुत निशानेबाज हिमांशु ने हरियाणा का नाम किया रोशन, एशियन गेम्स के 2 रजत के साथ लौटे गांव

Sahab Ram

पानीपत में युवक और युवती जीवन के सुख त्याग बनें साध्वी- साधु

Voice of Panipat