32.6 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

AAP के नेता अनुराग ढांडा को पुलिस ने धरने से उठाया

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंडीगढ़ में भूख हड़ताल पर बैठे आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अनुराग ढांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.. वह परेड ग्राउंड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठे हुए थे.. पुलिस ने उन्हें जबरन धरना स्थल से समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया है.. पुलिस उन्हें सेक्टर-17 थाने में लेकर गई है..

ढांडा ने संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंडीगढ़ DGP को लेटर लिखकर भूख हड़ताल की परमिशन मांगी थी.. जिसके तहत वह परेड ग्राउंड के पास सुबह 9 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे थे..

अनुराग ढांडा का कहना है कि जूनियर महिला कोच यौन शोषण मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी मंत्री को गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि उनके खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है.. उन्होंने मांग की कि चंडीगढ़ पुलिस को संदीप सिंह के खिलाफ रेप के प्रयास की धारा भी जोड़नी चाहिए.. चंडीगढ़ पुलिस जानबूझकर मंत्री संदीप सिंह को बचाने में लगी हुई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गो*ली लगने के बाद चंद्रशेखर से मिलने पहुंचे साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया

Voice of Panipat

भारत में लॉन्च हुआ Audi Q8 का फेसलिफ्ट वर्जन, जानिए किमत

Voice of Panipat

Gold Silver Price: सस्ता हुआ सोना- चांदी, फटाफट देखें 24 कैरेट गोल्ड का ताजा भाव

Sahab Ram