16.3 C
Panipat
February 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsWEATHER

मौसम मे परिवर्तन, हरियाणा के कई जिलो मे हो रही है बारिश

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में रुक रुक बारिश का दौर चल रहा है। सुबह साढ़े पांच बजे बूंदाबांदी शुरू हाे गइ थी। आसमान बादलों से ढ़का है। अंबाला, फतेहाबाद, सिरसा के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज हुई है, वहीं शेष जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने पौने 10 बजे के जारी बुलेटिन में 7 जिलों में अगले 2 या 3 घंटे के दौरान 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने और अलग-अलग क्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिलों में कुछेक क्षेत्रों में सुबह के समय बारिश की गतिविधि दर्ज की गई है। 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 9 सेंटरों पर बूंदाबांदी का डाटा मौसम विभाग ने जारी किया है। इसमें अंबाला, फतेहाबाद और हिसार में अच्छी बारिश हुई है, वहीं अन्य स्थानों पर बूंदाबांदी ही हुई। किसान भयभीत हैं कि कहीं खड़ी फसलों पर ओले न गिर जाएं। 20 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।

IMD चंडीगढ़ की ओर से 9:40 बजे​ अल्प अवधि के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया। अगले 3 घंटों के दौरान हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद व रेाहतक जिलों व आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

इससे पहले सुबह 5:30 और साढ़े 8 बजे भी इसी प्रकार के अलर्ट अलग-अलग जिलों के लिए मौसम विभाग जारी कर चुका है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर वर्तमान में पूरे हरियाणा में ही दिखाई दे रहा है। आसमान पर बादल छाए हैं। माहौल ऐसा है कि कुछेक समय में बारिश शुरू हो सकती है। बारिश अलग अलग क्षेत्रों में रुक रुक कर हो भी रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

5साल तक मुफ्त राशन- 70 साल से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान कार्ड….BJP के संकल्प पत्र की बड़ी बात

Voice of Panipat

HARYANA:- हरिद्वार कांवड़ लेने गया युवक लापता, पत्नी से 17 जुलाई को हुई आखिरी बात

Voice of Panipat

हरियाणा में नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, महंगी किताबे खरीदने पर पाबंदी

Voice of Panipat