March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पानीपत पुलिस सक्रिय, 189 भारी वाहनों के किए चालान

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पुलिस महानिरीक्षक ट्रैफिक हाइवे करनाल हरदीप सिंह दून के निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतू व आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरूवार को विशेष चैकिंग अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन के नियमों का उंल्लघना करने वाले 189 भारी वाहनों के चालान किये। इसके अलावा 14 वाहनों के रॉग साईड ड्राइविंग चालान भी किए। विशेष अभियान के तहत जिला यातायात पुलिस द्वारा  जिला में दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा के पास, पट्टी कल्याणा, केसर ढ़ाबा, मनाना, पुलिस लाइन, फ्लाई ओवर, टोल प्लाजा, बाबरपुर ट्रैफिक थाना पेप्सी पुल के पास एक साथ विशेष टीमें तैनात कर यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले भारी वाहनों को रोक चालान कर कार्रवाई अमल में लाई गई।

बाबरपुर ट्रेफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने जिला में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन हेतू भारी वाहनों पर गति प्रतिबंधित निर्धारित गति सीमा, लेन ड्राईविंग बाई लेन निर्धारित लेन में चलने हेतू भारी वाहन चालकों को जागरूक करने व नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के हेतू पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए है। भारी व गति प्रतिबंधित वाहनों को अपनी निर्धारित गति सीमा व बाई लेन में चलाएं। यदि कोई भी वाहन चालक मोटर वाहन अधिनियम-2017 की धारा 4 के भाग 5 के अन्तर्गत निर्धारित गति सीमा व बाई लेन में ना चलकर नियम की उल्लघंना करता है तो उसका चालान किया जाएगा।

ट्रेफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि सर्वे में भी पाया गया है कि हाइवे पर अधिकतर दुर्घटनाएं गलत लेन पर चलने वाले भारी वाहनों की वजह से होती है। भारी वाहन अपनी लेन छोड़कर दूसरी लेन में चल रहे है। नियमों को ना मानने की वजह से हादसे हो रहे है। हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सब इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा इसी क्रम में भारी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने व पालना सुनिश्चित करवाने हेतु ट्रांस्पोर्टरों के साथ युनियनों में गोष्ठी का आयोजन कर ड्राइवरों को जागरूक भी किया जा रहा है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Credit Card से फेल हो गया है Transaction और कट गए हैं पैसे, तो उठाएं ये कदम

Voice of Panipat

PANIPAT:- घर में घुसकर सामान चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

माचिस और गैंस सिलेंडर के अलावा ये सब भी हुआ महंगा, जेब पर पड़ेगा गहरा असर

Voice of Panipat