July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaINTERNATIONALLatest News

शादी के दिन ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, जानिए क्या है पूरा मामला

वायस ऑफ पानीपत:- क्या आपने कभी सुना है कि शादी के दिन ही दुल्हन को बच्चा हो गया। बाराती आ चुके हैं। नाच-गाना, नाश्ता-पानी-खाना सब हो गया। अब शादी की रस्में होनी बची हैं। मगर तभी खबर मिली कि दुल्हन नहीं आ सकती, उसे लेबर पेन यानी प्रसव पीड़ा हो रही है। यह सुनकर शादी समारोह में आए सभी मेहमान चौंक गए।

किसी तरह दुल्हन को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने प्री-मेच्योर बेबी को जन्म दिया। एक तरफ खुशी थी, तो दूसरी कुछ लोग मायूस थे। बहरहाल, बारात बिना शादी हुए खाली हाथ लौट गई। वैसे आपकी थोड़ी सी उत्सुकता कम करते हुए पहले यह बता दें कि यह अजीबो-गरीब और हैरान करने वाला मामला भारत का नहीं बल्कि, स्कॉटलैंड का है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्कॉटलैंड में रेबका मैकमिलन और निक की शादी होने वाली थी। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। दूल्हा बारात के साथ दुल्हन को लेने आ गया था, मगर इधर रेबेका ने शादी से कुछ घंटे पहले बेटे को जन्म दिया। ऐसे में शादी तो हो नहीं सकती थी, इसलिए बारात खाली हाथ वापस लौट गई। हालांकि, इसकी वजह से उन्हें तगड़ा चूना लगा और करीब 12 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

दरअसल, रेबेका और निक की सगाई पिछले साल जुलाई में हो गई थी। इससे पहले, दोनों ने एकदूसरे को पांच साल तक डेट किया था। शादी से पहले रेबेका प्रेग्नेंट हो गई। हालांकि, शादी की डेट 21 मई को फिक्स हुई थी, जबकि डिलीवरी डेट 20 जून थी। इसलिए वह इसको लेकर बहुत चिंतित नहीं थी। मगर शादी के दिन अचानक हुए लेबर पेन की वजह से सब काम बिगड़ गया और बच्चे का जन्म करीब एक महीने पहले ही हो गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिंग जांच गिरोह का किया पर्दाफाश, 35 हजार समेत 3 सदस्य काबू

Voice of Panipat

नया फोन खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

आज पानीपत मे पहुंचेंगे सीएम मनोहर लाल, असंल सिटी स्थित जैन स्थानक में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Voice of Panipat