Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana Crime

सामूहिक दु*ष्कर्म की शिकार महिला के आरोपों ने उड़ाए हरियाणा पुलिस के होश

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के रेवाड़ी शहर में पति-पत्नी के रिश्तों में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर के एक माेहल्ला निवासी महिला ने अपने पति पर होटल में ले जा कर दोस्त से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने की रामपुरा थाना में शिकायत दी है।

आरोप है कि पति के एक अन्य दोस्त ने भी घर में घुस कर महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना पांच मार्च व 21 अप्रैल की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिला के पति व उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दूसरे दोस्त की भी तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में दुष्कर्म की शिकार पीड़ित महिला ने कहा है कि वह अपने पति व सास के साथ शहर के मोहल्ला में किराए पर रहती है। पांच मार्च को उसका पति उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गया। होटल में उन्हीं के मोहल्ले का रहने वाला पति का दोस्त भी मौजूद था।

महिला का आरोप है कि उसके पति के सामने ही उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। पति ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, धमकी के कारण महिला ने किसी को भी पति व उसके दोस्त की हरकतों के बारे में नहीं बताया। 13 अप्रैल को उसका पति और सास बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पति का एक और दोस्त घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित पिर धमकी देकर वहां से चला गया। महिला ने घटना के बाद अपनी मां को इस बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। रामपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर उसके पति व एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महिला के पति के दूसरे दोस्त की भी तलाश कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Breaking पानीपत में गली में खेल रही 2 साल की बच्ची को कार ने कू# चला, परिवार कर रहा हंगामा

Voice of Panipat

पानीपत में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले सावधान, होगी कार्यवाही- डीसी

Voice of Panipat

PANIPAT: चालक का अपहरण कर केंटर लूटने वाले दो आरोपी काबू, वारदात में प्रयोग की स्विफ्ट डिजायर कार बरामद

Voice of Panipat