24.9 C
Panipat
October 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

व्‍यापारी की हत्‍या के बाद लोगों ने एकजुट होकर लगाया जाम, कही ये बात

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला पानीपत के समालखा का है जहां बीती शाम घी व्‍यापारी राजकुमार की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई थी। हत्‍याकांड के विरोध में समालखा के व्‍यापारी एकजुट हो गए हैं। बस स्‍टैंड के नजदीक जाम लगा दिया है। लोग इस बात पर अड़ गए हैं कि एसपी शशांक कुमार सावन मौके पर आए। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सरेआम इस तरह की वारदात से व्यापारी कैसे सुरक्षित रह सकेगा।

हत्याकांड की यह वारदात समालखा के बागवाला मुहल्ला जाने वाली गली में हुआ। इसी गली में घी और चीनी के थोक व्यापारी राजूकुमार उर्फ राजू का घर है। राजू अपने घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार दोनों बदमाश उनके हाथ से नकदी से भरा थैला छीनकर भाग गए। बदमाशों को हर रास्ते का पता था। तभी वे गली के आगे से नहीं निकले। क्योंकि गली आगे संकरी थी।

बाइक को मोड़कर पीछे से फरार हुए बदमाश वारदात स्थल से लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरा देखे जा रहे हैं। अभी तक यह सामने आया है कि वारदात के पास वाला सीसीटीवी कैमरा खराब था। इस वजह से बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस का दावा है कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दुखद:- एक साथ 2 इंस्पेक्टरों की मौत, ट्रक में घुसी कार

Voice of Panipat

PANIPAT:- चेन स्नेचिंग की वारदात में फरार चल रहा दूसरा आरोपी, हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat

ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने या रिन्यू करवाने के लिए स्वास्थ्य सहायता का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा

Voice of Panipat