July 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

दर्दनाक हादसा- तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, हुई मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- आए दिन सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं। वहीं झज्जर में बस का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आने के कारण महिला को गंभीर चोटें आई। वहीं घायल महिला को लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी।

झज्जर निवासी रामनिवास ने बताया कि उसकी छुछकवास चौक पर किताबों की दुकान है। शनिवार को उसकी बेटी अनुराधा व भाई की पत्नी 36 वर्षीय मोनिका चौक पर बस का इंतजार कर रही थी। बीमारी के कारण रोहतक दवाई लेने के लिए जा रही थी और बस का इंतजार कर रही थी।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक आया और मोनिका को सीधी टक्कर मार दी। इसका पता लगते ही वह खुद भी घटनास्थल पर पहुंचा। जहां पर मोनिका खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मृतका के स्वजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जाने कब बांधी जाएंगी राखी!

Voice of Panipat

CBI केस में केजरीवाल की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Voice of Panipat

हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी कर फसें सुरजेवाला, महिला आयोग ने भेजा नोटिस

Voice of Panipat