34 C
Panipat
June 1, 2026
Voice Of Panipat
Business

पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम, हर दिन बन रहा नया रिकॉर्ड

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आये दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक नया रिकॉर्ड बना रही हैं। घरे0लू तेल कंपनियों ने 22 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की और डीजल की कीमतों में भी 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की है।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट 106.89 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 95.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 112.78 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 103.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मध्यप्रदेश के बालाघाट में पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे ज्यादा हैं। यहां पेट्रोल 117.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 107.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इस महीने 22 दिन में पेट्रोल-डीजल 17 बार महंगे हो चुके हैं। इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5.25 और डीजल 5.75 रुपए महंगा हो चुका है। वहीं 2021 कीर बात करें तो इस साल 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर था। अब ये 106.89 और 95.62 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 10 महीने से भी कम समय में पेट्रोल 22.92 और डीजल 21.50 रुपए तक महंगा हुआ है।

देश के 29 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, दादरा और नगर हवेली और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। वहीं डीजल की बात करें तो मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, कर्नाटक, गोआ, दादरा और नगर हवेली, तमिलनाडु और राजस्थान में कई जगहों पर ये भी 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

WHATSAPP के ये फीचर्स होंगे जल्द लॉन्च, पढिए क्या होंगा बदलाव

Voice of Panipat

AIRTEL के PREPAID PLAN के रेट आज होंगे लागू, पढिए रेट लिस्ट

Voice of Panipat

FACEBOOK ने बदला अपना नाम, हुए कई बदलाव

Voice of Panipat