32.1 C
Panipat
May 28, 2026
Voice Of Panipat
India NewsLatest NewsSports

तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनी

वायस ऑफ पानीपत  :- भारत ने 23 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले तोक्यो खेलों के लिये 16 सदस्यीय महिला हॉकी टीम चुनी जिसमें आठ खिलाड़ी ओलंपिक पदार्पण करेंगी जबकि इतनी ही अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिसमे से आठ खिलाड़ी 2016 रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी स्टार स्ट्राइकर रानी रामपाल संभालेंगी। ओलंपिक में पदार्पण करने वाली आठ खिलाड़ी ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी और सलीमा टेटे हैं।

आठ अनुभवी खिलाड़ियों में कप्तान रानी के अलावा गोलकीपर सविता, दीप ग्रेस एक्का, सुशीला चानू पुखराम्बाम, मोनिका, निक्की प्रधान, नवजोत कौर और वंदना कटारिया शामिल हैं। इन आठ खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 1492 मैचों का अनुभव है।

टीम में महज एक गोल कीपर सविता, चार डिफेंडर, छह मिडफील्डर और पांच फारवर्ड हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम तीसरी बार ओलंपिक खेलों में शिरकत करेगी और यह लगातार दूसरी बार है। टीम ने 1980 और 2016 में ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था। रियो ओलंपिक 2016 के बाद से महिला टीम का प्रदर्शन लगातार अच्छा ही होता गया जिसने इसी वर्ष एशियाई चैम्पियंस ट्राफी, 2017 एशिया कप और 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। टीम ने पहली बार 2018 महिला विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया।

टीम इस प्रकार है : गोलकीपर : सविता डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता मिडफील्डर : निशा, नेहा, सुशीला चानू पुखराम्बाम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे फारवर्ड : रानी, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आज ही निपटा लें जरुरी काम, 3 दिन रहेंगे बैंक बंद

Voice of Panipat

Haryana Breaking: 1 फरवरी से खुलने जा रहे है इन Class के बच्चो के School

Voice of Panipat

HARYANA मे कल से बदलेगा मौसम, 4 दिन तक बारिश के आसार

Voice of Panipat