April 20, 2026
Voice Of Panipat
Covid-19 UpdatedLatest News

24 घंटे में 1.33 लाख नए केस और 3207 की मौत

वायस ऑफ पानीपत (प्रदीप पांचाल) :- देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों और मौत की संख्या में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 32 हजार 788 नए कोरोना केस आए और 3207 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 31 हजार 456 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि बीते दिन 1,01,875 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले सोमवार को 1 लाख 27 हजार 510 लाख नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे और 2795 संक्रमितों की मौत हुई थी.

देश में लगातार 20वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 1 जून तक देशभर में 21 करोड़ 85 लाख 46 हजार 667 कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 23 लाख 97 हजार टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 35 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है.

 कोरोना की ताजा स्थिति-

कुल कोरोना केस- दो करोड़ 83 लाख 7 हजार 832

कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 61 लाख 79 हजार

कुल एक्टिव केस- 17लाख 93 हजार 64

 कुल मौत- 3 लाख 35 हजार 102

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.18 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 92 फीसदी से ज्यादा हो गया है. एक्टिव केस घटकर 7 फीसदी से कम हो गए हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. 

Related posts

जारी हो गए Petrol-Diesel के भाव, टंकी फुल करवाने से पहले जरूर चेक कर ले आज का दाम

Voice of Panipat

HARYANA में यमुना के बहाव से हुआ, गैस पाइपलाइन लीक

Voice of Panipat

Breaking:- पेट्रोल-डीजल हो गया महंगा

Voice of Panipat