31.3 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipat Crime

एक्टीवा सवार युवक तीन चाकुओ सहित काबू

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):-  थाना चांदनी बाग पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक्टीवा सवार युवक तीन चाकुओ सहित काबू किया।  पकडे गए आरोपित की पहचान अजय निवासी किशनपुरा पानीपत के रुप मे हुई । आरोपित के खिलाफ थाना चांदनी बाग मे आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित अजय को आज माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया ।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर हरविन्द्र सिहं ने बताया कि रविवार शाम थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम सैक्टर-25 मे ट्रक यूनियन के पास गंदा नाला पुलिया पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवको पर नजर रखे हुए थी । इसी दौरान मितल मैगा माल की और से एक्टीवा सवार एक संदिग्ध किस्म का युवक आता दिखाई दिया ।  पुलिस टीम ने पास आने पर  एक्टीवा सवार युवक को रोकने का इशारा किया तो युवक ने एक्टीवा को वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक्टीवा सहित युवक को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से धारदार  चाकू बरामद हुआ । एक्टीवा की डिग्गी की तलाशी लेने पर दो और चाकू बरामद हुए । पुलिस पुछताछ मे पकड़े गए आरोपित ने अपनी पहचान अजय पुत्र मंजित निवासी किशनपुरा पानीपत के रुप मे बताई । गहनता से पुछताछ करने पर आरोपित ने बताया उसकी काफी समय पहले किशनपुरा मे एक युवक के साथ कहा सुनी हो गई थी ।  कुछ समय पहले वह हिमाचल मे घुमने गया तो वहां एक राह चलते युवक से उक्त चाकूओ को खरीद कर लाया था ।

इंस्पेक्टर हरविन्द्र सिंह ने बताया बरामद तीनो चाकूओ को कब्जा पुलिस मे लेकर आरोपित अजय के खिलाफ थाना चांदनी बाग मे आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित अजय को आज माननीय न्यायालय मे पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सरकार से नहीं मिला बातचीत का न्योता , आज दिल्ली कूच करने की तैयारी में किसान, शंभू बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Voice of Panipat

HARYANA:- 2 महिलाओं ने आपस में की शादी,T.V एक्ट्रेस दूल्हा, Makeup आर्टिस्ट दुल्हन, शूट पर हुई थी दोनों की मुलाकात

Voice of Panipat

PANIPAT:- लघुशंका के लिए महिला क्रॉस कर रही फोरलेन, सामने से आई तेज रफ्तार bike, उसके बाद…

Voice of Panipat