August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

हरियाणा में नहीं खुलेंगे 1 जून से स्कूल, 15 जून तक बढ़ाई गई ग्रीष्मावकाश

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा में एक जून से स्कूलों को नहीं खोला जाएगा। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में अवकाश की अवधि 15 जून तक बढ़ा दी है। पहले 31 मई तक छुटि्टयां घोषित थी। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने बताया कि अभी प्रदेश में कोरोना के रोजाना 2 हजार से अधिक केस आ रहे हैं। संक्रमण कम हुआ है, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई है। इसलिए यह निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग को इस बाबत निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब तेजी से घट रहा है। 24 घंटे में ही 18.78% नए केसों में कमी आई है। मात्र 2287 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। राहत की बात यह भी है कि प्रदेश में 56 दिनों के बाद रिकवरी रेट भी 95% को पार कर गई है। मौतों की संख्या में भी गिरावट आई है, लेकिन अब भी हर दिन 100 से ज्यादा मरीज दम तोड़ रहे हैं। एक दिन में 111 मरीजों की सांसें वायरस ने रोक दी हैं।

अब तक प्रदेश में 7 लाख 49 हजार 441 लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं। इनमें 8633 की जान चली गई है। दूसरी तरफ, 5679 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले भी 7 लाख 13 हजार 934 हो गए हैं। प्रदेश में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.43% है। एक्टिव मरीज भी 26 हजार 874 रह गए हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कर्ज उतारने के लिए BMW कार के चोरी होने का रचा ड्रामा, पुलिस को किया गुमराह, पढ़िेये पूरा मामला.

Voice of Panipat

PANIPAT:- खेत में पराली ना जलाने वाले किसानो को मिलेंगे 1000 रूपए- DC

Voice of Panipat

LPG ग्राहकों को बड़ा झटका, नया गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा, लागू हुई नई कीमतें

Voice of Panipat