29.9 C
Panipat
April 27, 2026
Voice Of Panipat
India News

राहुल गांधी का फिर पीएम मोदी पर निशाना

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए देश में कोरोना के साथ-साथ बढ़ रही ब्लैक फंगस महामारी के लिए केंद्र सरकार के कुशासन को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही उन्होंने वैक्सीन के बाद अब देश में ब्लैक फंगस की दवा की कमी के मुद्दे के लिए भी सरकार को जिम्मेदार ठहराया

.

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस महामारी है. वैक्सीन की कमी तो है ही, इस नयी महामारी की दवा की भी भारी कमी है. इससे जूझने के लिए PM ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे

बता दे कि देश में कोरोना के हालात को लेकर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार को घेरते आ रहे हैं. अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वो कोरोना से जुड़ी व्यवस्था, ऑक्सीजन और टीकाकरण को लेकर लगातार अपनी बात रख रहे हैं. 

TEAM VOICE OF PANIPAT     

Related posts

हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में भूकंप के झटके

Voice of Panipat

अब हरियाणा के हर मेडिकल कॉलेज में होगा नर्सिंग कॉलेज

Voice of Panipat

Panipat:- मलेरिया इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली के 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat