39.9 C
Panipat
June 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

हरियाणा के पानीपत शहर में पांच इनोवा कारें पुलिस को दी गई , कोरोना महामारी को देखते हुए एंबुलेंस के रूप में चलाई जाएगी

वायस ऑफ पानीपत (देवेंदर शर्मा  ) हरियाणा में कोरोना महामारी के दौरान एंबुलेंस चालकों द्वारा ऑवर चार्ज लेने की  शिकायतों पर हरियाणा पुलिस ने एक पहल करते हुए लोगों को अच्छी खबर दी है। हरियाणा के पानीपत शहर में पांच इनोवा कारें पुलिस को दी गई है। जो फिल्हाल की स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस के रूप में चलाई जाएगी। 


एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि 24 घंटे फ्री सुविधा दी जाएगी।लोगों को इसकी सहायता लेने के लिए वैसे ही 100 नंबर पर फोन करना होगा। जिसके बाद गाड़ी उन तक तुरंत पहुंच जाएगी। उन्हाेंने कहा कि पुलिस मुख्यालय पंचकूला से गुरुवार को ही डायल-112 के लिए 5 इनोवा गाड़ियां मिली थी। जो वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इन गाड़ियों को डायल 112 में प्रयोग न करके इमरजेंसी एंबुलेंस के तौर पर प्रयोग किया गया है।


एसपी ने बताया की किसी भी मरीज को आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है तो वह टोल फ्री 100 नंबर पर कॉल कर गाड़ी को मंगवा सकता है। उक्त गाड़ियाें में से दो गाड़ियां शहर क्षेत्र में एक समालखा, एक मतलौडा व इसराना, एक सनौली क्षेत्र में 24 घंटे मौजूद रहेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह वजीर का फ्लैट में मिला शव, पढ़िए मामला.

Voice of Panipat

Haryana पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू, HSSC ने जारी किया TOLL-Free Number

Voice of Panipat

HARYANA:- 6 साल पहले हुई थी शादी, 2 बच्चों की मां प्रेमी साथ फरार, लाखों रुपए के सोने चांदी भी ले गई साथ

Voice of Panipat