24.6 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए Good News, भिवानी होकर जाएंगी लंबी दूरी की ये 7 ट्रेनें

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए Good News, भिवानी होकर जाएंगी लंबी दूरी की ये 7 ट्रेनें

दिल्ली सराय रोहिल्ला–पटेल नगर–पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। इस बदलाव का सीधा फायदा भिवानी को मिलेगा, क्योंकि 6 और 7 अक्टूबर को 7 लंबी दूरी की ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से भिवानी होकर संचालित होंगी।

भिवानी को नियमित रूप से इस तरह की लंबी दूरी की ट्रेनों की आवश्यकता है ।

6 अक्टूबर 2026 को भिवानी होकर चलने वाली ट्रेनें:

14662 जम्मूतवी–बाड़मेर रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: दिल्ली–रोहतक–भिवानी–रेवाड़ी

09523 ओखा–साबरमती रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक

19403 भुज–दिल्ली रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक

14312 भुज–बरेली रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक–दिल्ली

09203 वेरावल–हरिद्वार रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: रेवाड़ी–भिवानी–रोहतक–दिल्ली

7 अक्टूबर 2026 को भिवानी होकर चलने वाली ट्रेनें:

14321 बरेली–भुज रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: दिल्ली–रोहतक–भिवानी–रेवाड़ी

09524 शक्रवारस्ती–ओखा रेलसेवा
परिवर्तित मार्ग: रोहतक–भिवानी–रेवाड़ी

6 और 7 अक्टूबर को कुल 7 लंबी दूरी की ट्रेनें भिवानी रूट से होकर गुजरेंगी। यह बदलाव दिल्ली सराय रोहिल्ला–पटेल नगर–पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण किया गया है। यात्रियों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि परिवर्तित मार्ग पर ट्रेन के समय और संचालन में भी बदलाव हो सकता है। ऐसे में यात्रा करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय NTES/रेलवे के आधिकारिक माध्यम से जरूर जांच लें।

Related posts

Listen To Your Customers. They Will Tell You All About PHOTOGRAPHY

Voice of Panipat

हरियाणा रोडवेज की कैथल से नीमकरौली धाम सीधी बस शरू, देखें नया टाइम टेबल

Sahab Ram

Photographer Forced to Spend Hours Photoshopping Lines From Wedding Photos

Voice of Panipat