21.9 C
Panipat
September 29, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryanaUncategorized

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: गेस्ट टीचर्स के मामले में हाईकोर्ट की डबल बेंच का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ हरियाणा के गेस्ट टीचर्स से जुड़े मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। गेस्ट टीचर्स को नियमित करने से संबंधित सिंगल बेंच के फैसले पर हरियाणा सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए डबल बेंच ने संशोधन के साथ विस्तृत फैसला जारी किया है।
डबल बेंच ने अपने फैसले में कहा है कि हरियाणा सरकार गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण से जुड़े दावों पर तथ्यों और कानून के सिद्धांतों के आधार पर विचार करे और उसके बाद नियमितीकरण के संबंध में उचित निर्णय ले।
कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि आदेश की प्रति प्राप्त होने की तारीख से दो महीने की अवधि के भीतर गेस्ट टीचर्स के मामले पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाए।
शिक्षा मंत्री से मिले गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधिमंडल
हाईकोर्ट की डबल बेंच का विस्तृत एवं लिखित फैसला आने के बाद गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ में शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री के आवास पर करीब दो घंटे तक प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक बातचीत हुई।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, शिक्षा मंत्री ने गेस्ट टीचर्स की नियमितीकरण सहित उनकी अन्य मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सभी संगठन एक मंच पर
कोर्ट के फैसले को लागू करवाने की मांग को लेकर गेस्ट टीचर्स के विभिन्न संगठन एक मंच पर एकजुट नजर आए। गेस्ट टीचर संगठन के मीडिया प्रभारी डॉ. अजय लोहान ने कहा कि हाईकोर्ट की डबल बेंच के फैसले से गेस्ट टीचर्स को एक बार फिर बड़ी राहत मिली है।
डॉ. अजय लोहान के मुताबिक, गेस्ट टीचर्स पिछले 21 वर्षों से हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा ने सत्ता में आने पर गेस्ट टीचर्स को नियमित करने का वादा किया था।
16 अगस्त से विधायकों से मिलेंगे गेस्ट टीचर्स
डॉ. अजय लोहान ने बताया कि 16 अगस्त से गेस्ट टीचर्स एक बार फिर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा के सभी मंत्रियों तथा सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी 90 विधायकों से मुलाकात करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर हाईकोर्ट के फैसले को जल्द से जल्द लागू करवाने और गेस्ट टीचर्स को नियमित करने की मांग रखी जाएगी।

Related posts

Why Everything You Know About Travel Is A Lie

Voice of Panipat

हरियाणा में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्‌टी का ऐलान

Voice of Panipat

Haryana:- कंप्यूटर ऑपरेटर की खत्म हड़ताल खत्म, सोमवार से काम पर लौटेंगे

Voice of Panipat