38.3 C
Panipat
June 9, 2026
Voice Of Panipat
Panipat

पानीपत में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विनीत गर्ग ने फहराया तिरंगा

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- कोरोना महामारी के बावजूद लोगों में स्‍वतंत्रता दिवस का उल्‍लास कम नहीं दिखाई दे रहा। प्रशासन ने शिवाजी स्‍टेडियम में होने वाले समारोह को सीमित कर दिया है, वहीं लोग घरों से अपने देश और देशभक्‍तों को सलाम कर रहे हैं। सुबह से लोगों के घरों में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहरा रहा है। कोरोना के बावजूद लोगों का देश के प्रति जोश बरकरार है।

पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्यअतिथि करनाल मण्डल आयुक्त विनीत गर्ग ने ध्‍वजारोहण किया। संख्या बल कम करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के स्वजनों, युद्ध वीरांगनाओं, वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों आदि को कार्यक्रम में आमंत्रित नही किया गया है। जिला प्रशासन ने उनके घर में ही सम्मानित किया है। तो वही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी 74वें स्वतंत्रता दिवस पर पंचकूला में झंडा फहराया। कोरोना  कहर के दौरान  ही तमाम तरह के एहतियात बरतते हुए ये समारोह आयोजित किया गया। तो वही प्रदेश के अन्य जिलों मे भी तिरंगा लहरा कर आजादी का जश्न मनाया गया।

  TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:- DG लेवल के 2 अफसरों का ट्रांसफर,जानें किसी मिली क्या जिम्मेदारी

Voice of Panipat

15 साल पुराने और 10 साल पुराने डीजल के वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

Breaking:- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Voice of Panipat