August 2, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Politics

हरियाणा विधानसभा में प्रवेश के लिये कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होगी

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):-हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 की निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। यह फैसला विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अफसरों की बैठक में किया। 

बैठक के बाद उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना महामारी के चलते मानसून सत्र में विश्व स्वास्थ्य संगठन, केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस की पालना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी जिला उपायुक्तों से कहा गया है कि वे अपने-अपने जिलों के विधायकों का कोरोना टेस्ट कराने का इंतजाम करें और वह रिपोर्ट उनके घर पर भिजवाने का प्रबंध करें। उन्होंने बताया कि प्रवेश करने वालों को मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर की किट दी जाएगी। स्पीकर ने ये भी कहा कि ‘चीन में निर्मित’ सेनिटाइजर या मास्क का परिसर में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। राज्य विधानसभा का सत्र 26 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने यहां कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सत्र के दौरान सदन में बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। इस बार सदन की कार्यवाही देखने के लिए किसी भी आगंतुक को अनुमति नहीं दी जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

इंद्री के विधायक द्वारा इनेलो का राज्यसभा सांसद रहते भाजपा विधायक की शपथ लेना बढ़ा सकता है परेशानी..

Voice of Panipat

HARYANA भाजपा ने अपने विधायकों के लिए जारी किया व्हिप, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

PANIPAT: दोस्तो मे रौब दिखाने के लिए रखता था पिस्तौल, अवैध देसी पिस्तौल व 3 जिंदा रौंद सहित आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat