36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को ले गया होटल, जबरन शराब पिलाकर किया सामुहिक दुष्कर्म, पुलिस को ऐसे मिली सूचना

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके का है जहां पर नौकरी का झांसा देकर एक युवती को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ होटल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात का विरोध करने पर पीड़िता का गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। इसके बाद आरोपी ने अपने लोहे के भारी कड़े से उसके चेहरे पर वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपी जख्मी हालत में युवती को होटल में छोड़कर फरार हो गए। 

युवती ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। बाद में अपनी लाइव लोकेशन पुलिस को शेयर की। इसके बाद पुलिस जख्मी युवती तक पहुंची। होटल के दरवाजे को तोड़कर युवती को दूसरी मंजिल से बचाया गया। बाद में उसे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

द्वारका साउथ थाना पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, सामूहिक दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, गंभीर चोट पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने, आपराधिक षडयंत्र समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर होटल के मैनेजर संजय कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुख्य आरोपी अंकित सेहरावत की तलाश कर रही है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

करवाचौथ पर पत्नी का व्रत खुलवाने पति पहुंचा घर, खुद पत्नी ने करवा दिया सरेंडर

Voice of Panipat

पेपर लीक होना मामूली विषय नही , घोर पाप है : पी.एम. मोदी

Voice of Panipat

समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर की जमानत पर सुनवाई आज

Voice of Panipat