32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Education

CBSE 12वीं रिजल्ट घोषित, नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय सबसे आगे

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा) -: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020 परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। जिसमें नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय के छात्र पूरे देश में सबसे आगे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का रिजल्ट 5.38 फीसदी अधिक है।सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 में कुल  88.78% परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं, जो कि पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी छात्राएं छात्रों से 5.96% आगे रहीं हैं। छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए सीबीएसई के रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर विजिट करना होगा।

वहीं, सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2020 से सम्बन्धित किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए छात्रों को बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट, cbse.nic.in पर विजिट करना होगा। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड सीनियर सेकेंड्री कक्षाओं की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 30 मार्च के लिए निर्धारित थी, हालांकि कुछ पेपरों के आयोजित न होने के कारण बचे पेपरों के लिए नई मार्किंग स्कीम से अंक दिये गये हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में आज बंद रहेंगें सभी सरकारी और प्राइवेट स्कुल, शहीदी दिवस पर अवकाश का एलान

Sahab Ram

इंडियन ऑयल में नौकरी का मौका, सिर्फ मेरिट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होगा चयन

Sahab Ram

Success Story: डॉक्टर से बनी IPS अफसर, बिना कोचिंग पहले प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी

Sahab Ram