32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
EducationHaryanaIndia NewsLatest News

सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई ने12वीं कक्षा के लिए ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया प्रस्तुत किया

वायस ऑफ पानीपत  :- सुप्रीम कोर्ट में सीबीएसई की सीनियर सेकेंड्री और सीआईसीएसई की आईएससी बोर्ड परीक्षाओं की याचिका के दौरान एडवोकेट जनरल (एजी) के. के. वेणुगोपाल ने खण्डपीठ के समक्ष सीबीएसई 12वीं कक्षा के लिए ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया प्रस्तुत किया। एजी ने खण्डपीठ को बताया कि 12वीं के मूल्यांकन के लिए स्टूडेंट्स के कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 इंटर्नल एग्जाम और प्रैक्टिकल के अंक जोड़े जाएंगे। इसमें से 10वीं और 11वीं के अंकों को 30 – 30 फीसदी वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के यूनिट टेस्ट, मिड-टर्म और प्री-बोर्ड को 40 फीसदी वेटज दिया जाएगा। इसमें ध्यान देने वाली बात है कि सीबीएसई द्वारा निर्धारित ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया में पिछली कक्षाओं के बेस्ट 3 सब्जेक्ट्स के मार्क्स को ही मूल्यांकन में शामिल किया जाएगा।

इसके साथ ही, एजी ने खण्डपीठ को बताया कि सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट 31 जुलाई 2021 तक घोषित कर दिया जाएगा। सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 के इन नतीजों को आज, 17 जून 2021 को जारी ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया के आधार पर ही तैयारी किया जाएगा। जिसमें पिछली और वर्तमान कक्षाओं के इंटर्नल एसेसमेंट्स के अंक शामिल होंगे। गौरतलब है कि सीबीएसई ने पहले ही स्कूलों को 28 जून तक लंबित इंटर्नल एग्जाम और प्रैक्टिकल को आयोजित करते हुए मार्क्स को सीबीएसई पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये गये थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अब खैर नही ! सख्ती हुई शुरू, अब सीधे FIR करने के निर्देश, जरूर पढ़ ले ये पूरी खबर 

Voice of Panipat

समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर की आज कोर्ट मे सुनवाई

Voice of Panipat

भ्रष्टाचार के आरोप मे फंसे विजय दहिया-जयवीर के निलंबन पर जल्द होगा फैसला

Voice of Panipat