August 2, 2026
Voice Of Panipat
Covid-19 UpdatedHaryanaPanipat

पानीपत में एक साथ कोरोना के 5 केस आए सामने, पढ़िए सभी की हिस्ट्री

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)

पानीपत के सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में शुक्रवार को पांच कोरोना केसों की पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि कोरोना पोजिटिव में दिल्ली से ताल्लुक रखने वाले 31 व 5 वर्षीय पिता व पुत्र की रिपोर्ट पोजिटिव आई है। उक्त दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। इसके अतिरिक्त गांव सौंदापुर के रहने वाले 31 वर्षीय युवक जिसने अपनी टैस्टिंग अम्बाला में करवाई थी, जहां से इसकी रिपोर्ट पानीपत स्वास्थ्य विभाग को पोजिटिव भेजी गई है। यह युवक कोर्ट के काम से अम्बाला गया हुआ था।

विगत में नौल्था की महिला जो कि पहले से ही कोरोना पोजिटिव है, उसके करीब डेढ साल के बेटे की भी कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव मिली है। पांचवी कोरोना पोजिटिव रिपोर्ट स्थानीय राजीव कालोनी निवासी 62 वर्षीय महिला की मिली है। जिसने अपना टैस्ट निजी अस्पताल में करवाया था और इस महिला के कहने पर ही इसका ईलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 के कुल 5 हजार 778 सैम्पल अभी तक लिए गए हैं जिनमें से 5 हजार 620 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शुक्रवार को भी इनमे से 115 सैंपल भेजे गए हैं। 82 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब कुल 26 केस एक्टिव हो गए हैं। 63 केस रिकवर हो चुके हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मिकी जयंती और महाराजा अजमीढ़ जयंती के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित

Voice of Panipat

PANIPAT: धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

महिला का हुआ अपहरण, घसीटने के मिले निशान, पढिए खबर.

Voice of Panipat