33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBollywoodEntertainment

इस बॉलीवुड जोडी ने तालाक का किया फैसला, Social Media पर किया ऐलान

वायस ऑफ पानीपत (सोनम)- फैमिली मैन 2 फेम सामंथा रुथ प्रभु ने अपने पति नागा चैतन्या से तलाक लेने का फैसला किया है। पिछले काफी समय से इस जोड़ो के अलग होने की खबरें मीडिया में छाईं हुईं थीं, जिसे सामंथा ने सच साबित कर दिया। सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैन्स को इस बात की जानकारी दी। और साथ ही अपील की कि उनके इस मुश्किल वक्त में उन्हें समझे और उनका साथ दें।

सामंथा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ‘बहुत सोच विचार के बाद मैंने अपने पति से अलग होने का फैसला किया है, अब हमारी राहें अलग-अलग हैं। हम खुशकिस्मत हैं कि पिछले एक दशक से हम अच्छे दोस्त रहे हैं। अब भी हम एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।’ आगे सामंथा ने लिखा कि, ‘हम अपने फैन्स, शुभचिंतकों और मीडिया से गुजारिश करते हैं कि इस कठीन समय में हमारा साथ दें और हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखें। बता दें कि हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने ‘ए हंडरड अदर रूमर’ पर कई सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने सामंथा से पूछ लिया कि क्या वो हैदराबाद छोड़कर मुंबई शिफ्ट होने वाली हैं? इस पर उन्होंने बताया कि ये खबरें झूठी हैं और वो हैदराबाद को छोड़कर कहीं नहीं जा रही हैं।

पिछले दिनों ग्रेट आंध्र की एक रिपोर्ट में खबर थी कि सामंथा और नागा अपने परिवार को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक्ट्रेस ने जाहिर तौर पर नई स्क्रिप्ट सुनना बंद कर दिया है और नए प्रोजेक्ट्स पर साइन करने से भी परहेज कर रही हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। तलाक की खबरें तब सामने आने लगीं जब सामंथा ने सोशल मीडिया पर जब अपने नाम के आगे से अक्किनेनी सरनेम हटा लिया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिल दहलाने वाली वारदात, युवक को पेड़ से लटकाकर घंटो पीटा…वजह हैरान करने वाली

Voice of Panipat

गुलाबी रंग के Whatsapp से रहे सावधान..नही तो आप भी हो जाएंगे इसका शिकार

Voice of Panipat

PANIPAT:- खेत से घर लौट रहे युवक पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat