36.6 C
Panipat
July 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPanipat Crime

PANIPAT: तेज आवाज मे इयरफोन लगाकर युवती कर रही थी रेलवे लाइन क्रॉस, आ गई ट्रे-न, हुआ हा–दसा

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत मे आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। युवती की लापरवाही के कारण ये हादसा हुआ, जिसमें उसकी जान चली गई। बता दे कि शहर में असंध पुल के ऊपर से गुजर रहे रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर युवती ड्यटी पर जा रही थी। उसने कानों में इयरफोन लगाए हुए थे। वह तेज आवाज में गाने सुन रही थी। इसी दौरान जब वह रेलवे ट्रैक पर पहुंची तो गरीबरथ ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में युवती के सिर में चोट लगी। हादसे के कुछ देर बाद तक उसकी सांस चल रही थी। मगर जब तक स्थानीय लोग उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सिविल अस्पताल में युवती का पंचनामा करवा कर शवगृह में शव रखवा दिया गया है। युवती के परिजनों के बयानों के आधार पर जीआरपी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

मृतक मोनिका

जानकारी देते हुए जोगिंद्र ने बताया कि वह मूल रुप से एमपी का रहने वाला है। पिछले करीब 25 सालों से वह पानीपत में काबड़ी रोड पर रहता है। वह सब्जी विक्रेता है। चार बच्चों का पिता है। दो बेटियां व दो बेटे हैं। बेटी मोनिका (21) बीकॉम पास थी। वह बिशन स्वरुप कॉलोनी स्थित आधार सेवा केंद्र पर नौकरी करती थी। वह उक्त जगह पर पिछले करीब 5 माह से नौकरी कर रही थी।

विलाप करते हुए परिजन

पिता ने बताया कि मोनिका रोजाना घर से सुबह करीब 9 बजे काम के लिए निकलती थी। वह रोजाना असंध पुल के नीचे से ही गुजरती थी। मगर आज विधाता को कुछ और ही मंजूर था। वह आज असंध के पुल के पास ऊपर से गुजर रही रेलवे लाइन को क्रॉस कर अपने ऑफिस तक जा रही थी, जिस दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि उसकी लापरवाही थी, लेकिन जान चली गई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में अचनाक बिगड़ी 120 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Voice of Panipat

पानीपत में फिर हुई चोरी, ताला लगाकर अपने गांव गया था परिवार, वापस लौटा तो देखा- पंखा,सिलेंडर तक चुरा ले गए चोर

Voice of Panipat

ट्रेन से सफर करने वालों का इंतजार खत्म, चलेंगी ये ट्रेने

Voice of Panipat