June 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

लाकडाउन नियमों की अवेहलना करने पर 2 गिरफ्तार, 120 के काटे बिना मास्क के चालान

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- लाकडाउन नियमों की अवेहलना करते पाए जाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई। वही बगैर मास्क घूमते पाए जाने पर 120 लोगो के चालान काटे गए।

एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 24 मई तक लाकडाउन लगाया हुआ है। जिला पानीपत में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के सख्त निर्देशानुसार कोविड-19 व लाकडाउन के नियमो की कड़ाई से पालना करवाने के लिए 24 घंटे जिला पुलिस के जवान विभिन्न स्थानों पर सतर्कता से ड्यूटी करते हुए आमजन से नियमों की पालना करवा रहे है । उन्होने बताया की इसके बावजूद भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना वजह ही घर से बाहर सड़कों पर घूमते रहते हैं । वही कुछ दुकानदार बिना परमिशन के ही दुकान खोल लेते हैं जिस पर भीड़ लगी रहती है । मंगलवार को जिला पुलिस ने लाकडाउन नियमों की अवेहलना करते पाए जाने पर 2 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई । वही बगैर मास्क घूमते पाए जाने पर 120 लोगो के चालान काटे।

एएसपी पूजा वशिष्ट ने कहा कि लाकडाउन कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है यह तभी संभव होगा जब सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे और नियमों का पालन करेंगे । इसलिए घर पर रहे सुरक्षित रहे, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें, बेवजह सड़कों व गलियों में न निकले, अति जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले व मास्क का प्रयोग करें ।

लोकडाउन का उल्लघंन करके दूकान खोलने के जुर्म मे पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई अमल मे लाई गई–

1. थाना समालखा पुलिस ने मंगलवार को रेलवे रोड पर अनिल डिस्पोजल नामक दूकान से अनिल पुत्र देईचंद निवासी महावीर बस्ती रेलवे रोड समालखा को गिरफ्तार किया । आरोपित लाकडाउन नियमो की अवहेलना कर दूकान खोलकर बैठा था । आरोपित अनिल के खिलाफ थाना समालखा मे  भा0द0 सहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई ।

2.थाना समालखा पुलिस की दूसरी टीम ने मंगलवार को रेलवे रोड पर गोयल पेन्टस नामक दूकान से अंकुश पुत्र संजीव निवासी काठ मण्डी समालखा  को गिरफ्तार किया । आरोपित लाकडाउन नियमो की अवहेलना कर दूकान खोलकर बैठा था । आरोपित अंकुश के खिलाफ थाना समालखा मे  भा0द0 सहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के CRPF इंस्पेक्टर जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद, होने वाले थे DSP प्रमोट

Voice of Panipat

PANIPAT:- नौकरी देने के नाम पर 3 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

लूट का आरोपी गिरफ्तार, लूट की बुलेट बाईक सहित तीन अन्य बाईक बरामद

Voice of Panipat